बीसीसीआई की ओर आयोजित मेन अंडर-23 कर्नल सीके नायडू मल्टी डे ट्रॉफी 2025-26 में छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश अंडर-23 को 198 रन से मात दी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 6 से 9 फरवरी तक शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला गया। हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पहली पारी में छत्तीसगढ़ का दमदार स्कोर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने 113.5 ओवर में 424 रन बनाए। ओपनर अयुष पांडे ने शानदार शतक लगाते हुए 100 रन की पारी खेली। इसके अलावा राहुल प्रधान 59 रन, मयंक वर्मा 57 रन, हर्ष साहू 52 रन, देव आदित्य सिंह 52 रन रन बनाए। हिमाचल की ओर से प्रशांत कुमार ने 4 विकेट और शुभम ने 2 विकेट लिए। दीपक यादव की घातक गेंदबाजी जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में 57.3 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। हिमाचल के लिए अमनप्रीत सिंह 52 रन, इन्नेश महाजन 42 रन छत्तीसगढ़ के गेंदबाज दीपक यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि वरुण सिंह भुइये को 3 विकेट मिले। अयुष पांडे का दूसरा शतक, पारी घोषित दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने 61.5 ओवर में 4 विकेट पर 309 रन बनाकर पारी घोषित की। ओपनर अयुष पांडे ने मैच में लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए नाबाद 164 रन की बेहतरीन पारी खेली। मयंक वर्मा ने 68 रन का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से दक्ष नारायण और रितिक कुमार को 1-1 विकेट मिला। 551 रन के लक्ष्य में ढेर हुई हिमाचल 551 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमाचल प्रदेश की टीम 97 ओवर में 352 रन पर ऑलआउट हो गई। वैभव कल्टा ने संघर्षपूर्ण 158 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।छत्तीसगढ़ की ओर से वरुण सिंह भुइये 3 विकेट, प्रशांत साईं पैंकरा 2 विकेट, वासुदेव बरेठ ने 2 विकेट लिए। 198 रन से छत्तीसगढ़ की शानदार जीत इस तरह छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम ने हिमाचल प्रदेश को 198 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। मैच के हीरो रहे आयुष पांडे, जिन्होंने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी से जीत की नींव रखी।


