अंतरराज्जीय गांजा सिंडिकेट पर एक्शन…14 आरोपी गिरफ्तार:रायपुर में बैठकर उत्तर प्रदेश–हरियाणा भेजते थे गांजा, सिंडिकेट में नाबालिग–महिला भी; 30 लाख का गांजा जब्त

ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर सहित उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सप्लाई करने वाले अंतरराज्जीय गांजा सिंडिकेट के आरोपियों को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (एसीसीयू) की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों का नाम संदीप केसरवानी, राजेश यादव, अमन ठाकुर, चंद्रिका उरांव, कोमल यादव, शाहरूख खान, राहुल कुशवाह, ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी और सौरभ ताण्डी बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े पुलिस ने कैसे पकड़ा पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने मीडिया को बताया, कि 8 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि उरला थानाक्षेत्र के बेंद्री स्थित तालाब के पास दो व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे है। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में अपना नाम संदीप केसरवानी एवं राजेश यादव बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने उरला के राजेंद्र नगर इलाके में किराए का मकान लेकर गांजा छिपाने और उसे हरियाणा, उत्तर प्रदेश में बेचने की बात स्वीकारी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिसकर्मियों ने किराए के मकान में रेड मारी और 2 महिला सहित कुल 5 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने अपना नाम अमन कुमार ठाकुर, चन्द्रिका उरांव एवं कोमल यादव बताया। पुलिस ने घर से दो नाबालिगों को भी पकड़ा और आरोपियों की निशानदेही पर गांजा बरामद किया। आरोपियों से 20 लाख का गांजा जब्त किया है। सिविल लाइन–कोतवाली में भी कार्रवाई उरला थानाक्षेत्र के अलावा पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली, न्यू राजेंद्र नगर और सिविल लाइन थानाक्षेत्र में भी कार्रवाई की है। सिविल लाइन इलाके में पुलिसकर्मियों ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाशते हुए शाहरूख खान और राहुल कुशवाहा को पकड़ा। इन आरोपियों से 3 लाख का गांजा जब्त किया। वहीं कोतवाली थानाक्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी एवं सौरभ ताण्डी को गांजा बेचते पुलिस ने पकड़ा। इन आरोपियों से चार किलो गांजा पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की है। लगातार चलेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों के सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *