जगदलपुर में पकड़ाया 8 लाख का गांजा, 2 गिरफ्तार:ओडिशा से लेकर आए, यूपी और उत्तराखंड जा रहे थे

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने 7 लाख 80 हजार रुपए का 78 किलो गांजा पकड़ा है। गांजा की तस्करी करते हुए 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये ओडिशा से गांजा लेकर आए थे, जो बस के माध्यम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड लेकर जाने वाले थे। जिन्हें लालबाग के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ट्रॉली बैग के साथ खड़े थे 2 युवक जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि लालबाग के पास दो युवक खड़े हैं। जिनके हाथ में 2 ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग है। ये दोनों गांजा के तस्कर हैं। वहीं मुखबिर से मिली सूचना के बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह समेत पुलिस के अन्य जवान लालबाग पहुंचे। मुखबिर के बताए अनुसार दो युवकों को उन्होंने देखा और उन्हें हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ की गई। दोनों तस्कर UP और UK के रहने वाले हैं पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सैफ अली राउ और जीशान अहमद बताया। सैफ अली उत्तराखंड तो वहीं जीशान अहमद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उनके पास रखे बैग की तलाशी ली जिसमें लगभग 78 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की। इन्हें पुलिस थाना लाया गया। वहीं कार्रवाई के बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने कहा कि ये दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। राजधानी रायपुर होते हुए ये उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले थे। लेकिन मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *