महासमुंद| पिथौरा पुलिस ने 11 फरवरी को बस स्टैंड स्थित उजाला होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 19 लीटर शराब जब्त किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को पिथौरा बस स्टैंड उजाला होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचे जाने की मुखबीर से सूचना मिली। सूचना पर पुलिस तत्काल एक्शन लेते हुए मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर होटल में तलाशी ली। तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब मिलने पर होटल का संचालक मौके से फरार हो गया और मौके पर 7 बोतल किंगफिशर प्रीमियम बीयर 650 एमएल वाली, 4 लीटर 550 एमएल व अन्य को मिलाकर कुल 19 लीटर 40 एमएल कुल 21 हजार 70 रुपये को जब्त कर आरोपियों तारनीस शुक्ला और पिन्टू अग्रवाल उर्फ अन्टा को आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


