दूल्हे की घोड़ी कुएं में कूदी, ढोल-डीजे से बेकाबू हुई:खंडवा में दूल्हे ने कूदकर बचाई जान; ग्रामीणों ने घोड़ी को किया रेस्क्यू

खंडवा जिले के ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक शादी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा। ढोल और डीजे के शोर से घबराई घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई और पास ही स्थित खुले कुएं में जा गिरी। गनीमत रही कि दूल्हे ने समय रहते घोड़ी से छलांग लगा दी और उसकी जान बच गई। जानकारी के मुताबिक रविवार को छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम आवल्या विठ्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात गांव में प्रवेश कर रही थी। बाराती ढोल और डीजे के गानों पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक घोड़ी घबरा गई। तीन तस्वीरें देखिए… दूल्हे ने सूझबूझ दिखाई, फौरन कूदा देखते ही देखते घोड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में स्थित खुले कुएं में जा गिरी। पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घोड़ी के बेकाबू होते ही दूल्हे ने सूझबूझ दिखाई और फौरन कूद गया। इससे उसकी जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीण कुएं की ओर दौड़े, घोड़ी को निकाला घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। बाराती और आसपास के ग्रामीण तुरंत कुएं की ओर दौड़े। कुएं में पानी भरा होने के कारण घोड़ी की जान को खतरा था। लोग उसे बचाने में जुट गए। काफी कोशिशों के बाद ग्रामीणों ने मिलकर घोड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं गांव से लगी कोटवार की सरकारी जमीन पर है और लंबे समय से खुला हुआ है। दो साल पहले इसी कुएं में बैल गिर चुका है
बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले इसी कुएं में एक बैल गिर चुका है। पिछले साल कोंडावद हादसे के बाद भी ग्रामीणों ने प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन अब तक सेफ्टी को लेकर ध्यान नहीं दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *