लुधियाना में चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी:खैहरा बेट में रेत खनन के खिलाफ प्रदर्शन, किसान खुद करेंगे रखवाली, प्रशासन को चेतावनी

लुधियाना जिले के जगराओं के सतलुज दरिया किनारे खैहरा बेट क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ किसानों और ग्रामीणों का पक्का धरना अब प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच सीधे टकराव की स्थिति में पहुंच गया है। जहां प्रशासन धरना हटवाने की तैयारी कर रहा है, वहीं किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि बल प्रयोग किया गया तो आंदोलन सड़कों पर उतरेगा। बता दे कि प्रशासन ने धरना स्थल पर सख्ती बरतने और प्रदर्शन समाप्त करवाने के संकेत दिए हैं। इसे लेकर किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि जब तक अवैध खनन पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
किसान खुद करेंगे रखवाली वहीं सोमवार को खैहरा बेट में हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि ग्रामीण अब खुद क्षेत्र की निगरानी करेंगे। इसके तहत अवैध रेत खनन को रोकने के लिए रात के समय पहरा लगाया जा रहा है।बैठक के अंत में किसान संगठनों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया, तो धरना स्थल पर किसानों की संख्या बढ़ाई जाएगी और आंदोलन को जिला और राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा।
चार दिन से किसानों का प्रदर्शन जारी बता दे कि किसान पिछले चार दिनों से दिन-रात सतलुज दरिया किनारे पक्का धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने में शामिल किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध रेत खनन से सतलुज दरिया का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा है, जिससे खेतों में कटाव बढ़ रहा है, भू-जल स्तर गिर रहा है और गांवों की सुरक्षा को खतरा है। उनका कहना है कि संबंधित विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। किसान ने प्रशासन को दी चेतावनी किसान यूनियन खैहरा के प्रधान सुखविंदर सिंह खैहरा ने कहा कि यह आंदोलन किसानों की जमीन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन ने दबाव बनाकर या बल प्रयोग कर धरना हटाने की कोशिश की तो किसान चुप नहीं बैठेंगे कई लोग रहे उपस्थित बैठक में नौजवान प्रतिनिधि, आसपास के गांवों के पंच-सरपंच बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच हरदीप सिंह लक्की खैहरा, पार्षद रविंद्रपाल राजू कामरेड, किसान नेता जसपाल सिंह, मनजीत सिंह, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान जतिंदरपाल राणा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *