इंदौर में हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में तेजाजी नगर पुलिस 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल चुकी है। इसमें आरोपियों की कुछ लीड भी मिली है, जिस पर टीमें काम कर रही है। घटना स्थल से लेकर पुलिस रेलवे स्टेशन तक इन कैमरों को खंगालते हुए पहुंच गए। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने गुमराह करने की कोशिश की है। ये वारदात इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी अनीस मोहम्मद के यहां हुई। उनके यहां काम करने वाले नेपाली नौकर ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर दोस्त के साथ मिलकर डेढ़ करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी के यहां से बदमाश जेवरात, नगदी, महंगी घड़ियां सहित अन्य माल लेकर थार गाड़ी से भाग गए थे। ये थार गाड़ी बाद में तीन इमली के पास पुलिस को मिल गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई है। घटना स्थल से रेलवे स्टेशन तक 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मरकाम ने बताया कि, घटना के बाद से 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे है। ये फुटेज घटना स्थल से लेकर मेन रेलवे स्टेशन तक के हैं। इसके बाद भी टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इन सीसीटीवी फुटेजों में पुलिस को कुछ लीड मिली है। आरोपियों ने कोशिश की है कि पुलिस उनकी लोकेशन को ट्रेस न कर पाए। रेलवे स्टेशन से कैब की पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि नौकर का दोस्त रेलवे स्टेशन से कैब करके कारोबारी के घर पहुंचा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पहले से यहां था। संभावना है कि वह जानबूझकर रेलवे स्टेशन से कैब करके कारोबारी के घर आया था। ट्रांसपोर्ट से भी निकाली जानकारी तेजाजी नगर पुलिस ने बसों के साथ ही ट्रांसपोर्ट से भी जानकारी निकाली है। तीन इमली के पास यहां कारोबारी की गाड़ी मिली। वहां से नेपाल की बस भी जाती है। पुलिस ने वहां की बसों और वहां के अन्य ट्रांसपोर्ट से भी जानकारी निकाली है, लेकिन उसमें भी कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी है। संभावना है कि पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की है। मामले में जुड़ी ये भी खबर पढ़ें… कारोबारी को बेहोश कर डेढ़ करोड़ का माल चुराया इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी अनीस मोहम्मद को खाने में बेहोशी की दवाई देकर नेपाली नौकर दोस्त के साथ मिलकर डेढ़ करोड़ का माल लेकर भाग गया। आरोपी 75 लाख के जेवर, 19 लाख नकद, 10 लाख की घड़ियां और थार एसयूवी ले गए हैं। ये इंदौर की सबसे बड़ी चोरी है। सूचना के बाद से तेजाजी नगर पुलिस कारोबारी के घर के आसपास ही डटी हुई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई हैं। पढ़िए पूरी खबर।


