टोंक में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, उसके बाद एसपी को ज्ञापन सौंपा। श्री व्यापार महासंघ ने नेतृत्व में व्यापारी एसपी ऑफिस पहुंचे और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर पहले हुई चोरियों का खुलासा करने और चोरी का माल बरामद करने की मांग की। व्यापारियों ने SP विकास सांगवान को बताया कि टोंक जिले में आए दिन लाखों की चोरियां हो रही हैं, लेकिन अधिकांश चोरियों के मामले में पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। इससे व्यापार करना कठिन हो गया है। व्यापारियों कहा कि 9 फरवरी की रात 40 लाख से ज्यादा के मोबाइल व अन्य सामान चोरी हुआ था, लेकिन अभी तक उसका खुलासा नहीं हुआ है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आज श्री व्यापार महासंघ के तत्वाधान में एसपी कार्यालय पहुंच जमकर प्रदर्शन किया। SP विकास सांगवान को ज्ञापन सौंपकर चोरियों का जल्द खुलासा करने और चोरी का माल बरामद करने की मांग की, वहीं रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की। एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि चोरियों पर लगाम लगाई जाएगी, वहीं पुरानी चोरियों का खुलासा भी शीघ्र किया जाएगा।


