कलेक्टर ने आवां ग्राम पंचायत में की रात्रि चौपाल:ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान, बोलीं- यहां के प्रशासक बहुत एक्टिव

कलेक्टर डॉ.सौम्या झा ने आवां ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की। पंचायत भवन में अलाव जलाकर गांव व लोगों की समस्याएं सुनी और प्रोब्ल्म्स का हाथों-हाथ समाधान किया। कलेक्टर के एक्शन के बाद लोगों में खुशी का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने प्रशासक दिव्यांश एम भारद्वाज की तारीफ करते हुए कहा कि आवां में उन्हें बहुत कम समस्याएं मिली हैं, क्योंकि यहां के प्रशासक बहुत ऐक्टिव हैं, जो गांव के विकास के साथ-साथ ग्रामवासियों की समस्याओं पर भी ध्यान देते हैं और समाधान करते हैं। कलेक्टर झा ने कहा कि आवां ग्राम पंचायत देश की उन चुनिंदा पंचायतों में है जहां के विकास कार्यों को देखकर मन को सुकून मिलता है। यहां युवा प्रशासक भारद्वाज ने विकास कार्यों को गति दी है। प्रशासक भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि आवां का विकास कलेक्टर मैडम के सहयोग और मार्गदर्शन बिना संभव नहीं था। इनकी प्रेरणा से ही आज आवां देश का बेस्ट विलेज बना है। कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में आबादी विस्तार, गर्ल स्कूल मार्ग पर सड़क निर्माण और रामसागर तालाब के सौन्दर्यकरण की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने कहा कि वे इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर बीसलपुर परियोजना भूपेन्द्र यादव, उपखंड अधिकारी मनोज मीणा, तहसीलदार नरेन्द्र बापड़िया, विकास अधिकारी रानू इंकिया, थानाधिकारी हेमंत जनागल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *