सेवा दिवस; मरीजों व परिजनों को भोजन दिया, पौधे लगाए

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा जायंट्स अंतर्राष्ट्रीय के डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से जो सुकून मिलता है, वह किसी और चीज से नहीं मिलता। मथुरा से आए चतुर्वेदी ने कहा कि जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन-9 के प्रदेशाध्यक्ष केएल गिल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदेश में सेवा कार्यों को नया आयाम मिलेगा। वे होटल में आयोजित सेवा दिवस समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर सेवा दिवस मनाया। समारोह में जायंट्स ग्रुप, लायंस क्लब, पंजाबी समाज और लाड़ली बिटिया अभियान संस्थान सहित कई संस्थाओं ने गिल्होत्रा का सम्मान किया। अतिथियों ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की। इससे पहले नोबल स्कूल में चरण वंदन कार्यक्रम हुआ। काइन हाउस में एक ट्रक चारा पहुंचाया। महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों को भोजन वितरित किया। कांचीपुरम में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष डॉ. नीना शर्मा, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी सदस्य सुरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष मंजू पोखरना, यूनिट संचालक अर्चना सोनी, आरएस राठी, लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर दिलीप तोषनीवाल, दिलीप गोयल, स्मार्ट सिटी अध्यक्ष नवीन वागरेचा, पंजाबी खत्री अरोड़ा समाज अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा, पूर्व अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, गोपाल कपूर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, लाड़ली बिटिया अभियान संस्थान के अध्यक्ष ललित ओझा, सचिव संजय झा, अरुण संतोष मुछाल, नरेश उपाध्याय, अशोक बिड़ला, सत्यदेव व्यास, अनिल छाजेड़, राजेश पटनी, अविनाश माथुर, डॉ. उषा अग्रवाल, राजेश सोमानी, बिपिन शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जैन ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *