बृहस्पति बोले-अपने क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में लड़ेंगे चुनाव:पूर्व विधायक ने शुरू किया जनसंपर्क, कहा-मुझे क्या करना है, कांग्रेस तय करेगी

कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के तेवर फिर से बगावती दिखे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। बृहस्पति सिंह ने फिलहाल नई पार्टी के गठन को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा है, लेकिन वे यह बोलने से नहीं चूके कि विपक्ष अपना काम नहीं कर पा रही है। बृहस्पति ने कहा कि वे कांग्रेसियों के सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। कांग्रेस में निपटो-निपटाओ का खेल चल रहा है। बृहस्पति सिंह ने सोमवार को मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनसंपर्क शुरू किया। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल लोगों से मिलेंगे। पुरानी भूल-चूक को लेकर क्षमा मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आगे मुझे क्या करना है, कांग्रेस के बड़े नेता और कांग्रेस तय करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश ,उड़ीसा के कांग्रेस कमेटी की तरह छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कमेटी का हाल ना हो। बेवकूफ बनाने से नहीं होगा काम
बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में ताना बाना, बड़े नेताओं के हिटलर शाही इसी तरह चलती रहेगी तो जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के बीच में जगह बनाने के लिए उनका दिल जीतना होगा काम करना होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि सभी को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा लड़ने और बेवकूफ बनाने से काम नहीं होगा। पिछली बार भी छत्तीसगढ़ की जनता आशीर्वाद देने के लिए खड़ी थी। जनता, व्यापारी सभी वर्ग साथ देने के लिए तैयार थे, लेकिन लोगों के भाग्य में नहीं लिखा था। बृहस्पति सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस के लोगों को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। कांग्रेस में निपटो-निपटाओ का खेल बंद करें, यही जनता चाहती है। नई पार्टी को लेकर निर्णय नहीं
पूर्व विधायक ने नई पार्टी के गठन को लेकर कहा कि अभी इसपर विचार नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और पूरे छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेंगे। इससे संकेत है कि वे नई पार्टी का गठन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *