MSME उद्यमियों को आगे बढ़ाएं: भूपेंद्र यादव:केंद्रीय मंत्री ने कहा – पर्यटन सेक्टर में काम करने वालों को बैंक महत्व दें

पीएनबी एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार के बजट और सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए दिल्ली के नजदीक होने के अलवर के महत्व पर फोकस किया और पर्यटर को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अलवर लोकसभा क्षेत्र में पीएनबी लीड बैंक हैं। लीड बैंक को पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करने वालों को महत्व देने की जरूरत है। ताकि उनको कुछ खास लाभ मिले तो पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अलावा MSME के उद्यमियों का सम्मलेन भी करना चाहिए। ताकि उनके विषयों पर विचार किया जा सके। एनबी एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम गुरुवार को अलवर शहर में आयोजित किया गया था। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि अलवर में विकास और विरासत दोनों है। प्रधानमंत्री धन धान्य योजना में कृषि की संरचना को बढ़ाने में अच्छा काम किया है। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपए कर अच्छा कदम बढ़ाया। एमएसएमई क्षेत्र में बजट में अच्छा काम हुआ है। हमारे क्षेत्र में अधिक लोगों का जानकारी होनी चाहिए। बाकी 12 लाख रुपए तक आयकर में छूट देकर सरकार ने आमजन की जेब भरने का काम किया है। यादव ने वित्तीय सेवाओं संबंधित, एफपीओ, जिला उद्योग केंद्र एवं पीएनबी आरसेटी की स्टॉल्स का अवलोकन किया एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा बजट में उद्यमियों, एमएसएमई और छोटे व्यवसायों को मजबूत करने और नई नौकरियां पैदा करने के लिए विनिर्माण पर 360 डिग्री यानि संपूर्ण ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ प्रौद्योगिकी, चमड़ा, फुटवियर और खिलौना उद्योग जैसे क्षेत्रों को राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन के तहत विशेष समर्थन मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है कि भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजार में अपनी चमक बिखेरें। केंद्रीय बजट 2025-26 में एमएसएमई के लिए प्रमुख प्रावधान सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड रूपये से बढाकर 10 करोड रूपये कर दिया गया है। जिससे 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड का अतिरिक्त क्रेडिट संभव होगा। साथ ही 27 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में लोन के लिए एक प्रतिशत की कम शुल्क के साथ स्टार्टअप का गारंटी कवर 10 करोड से दुगुना कर 20 करोड हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्यातक एमएसएमई को बढे हुए गारंटी कवर के साथ 20 करोड तक सावधि ऋण से लाभ होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *