धीरेंद्र शास्त्री ने बेची मिठाई, बोले-मन के भाव ले लो:छतरपुर में आधी रात को दुकान की गद्दी पर जा बैठे; रसगुल्ला-रसमलाई का स्वाद लिया

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार रात अलग ही अंदाज में नजर आए। वे अचानक छतरपुर शहर की एक मिठाई दुकान पर पहुंच गए। वहां पहले रसगुल्ला खाया, फिर रसमलाई का स्वाद लिया। शास्त्री ने गद्दी पर बैठकर आवाज लगाई- लड्‌डू ले लो, पेड़ा ले लो। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे स्थित कंचन स्वीट्स पर पहुंचे थे। उस वक्त संचालक अशोक अग्रवाल अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। शास्त्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और सीधे दुकान के अंदर चले गए। बिना किसी औपचारिकता के दुकान मालिक की गद्दी पर बैठ गए। मिठाई खाने लगे। देखिए, 4 तस्वीरें… दुकानदार के बेटे को गले लगाया
दुकानदार अशोक अग्रवाल ने शास्त्री का तिलक किया। माला पहनाई। शास्त्री ने अग्रवाल के बेटे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। शास्त्री गद्दी पर बैठकर मजाकिया अंदाज में मिठाई बेचने की आवाज लगाने लगे। बोले- बर्फी ले लो। पेड़ा ले लो। लड्डू ले लो। अपने मन के भाव। फिर खिलखिलाकर हंस पड़े। दुकानदार बोले- यह हमारा सौभाग्य
दुकानदार अशोक अग्रवाल ने कहा- यह हमारे जीवन का सौभाग्य है कि बाबा खुद चलकर आधी रात हमारी छोटी सी दुकान पर आए। उन्होंने मिठाई खाई और गद्दी पर बैठे। जिनसे मिलने के लिए लोग सालों इंतजार करते हैं, उनका यूं अचानक आना हमारे पूरे परिवार के लिए अविस्मरणीय है। ये खबर भी पढ़ें… धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमारे चेलों के चक्कर में न पड़ना बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कई गुरुओं की प्रतिष्ठा उनके चेलों ने डुबोई है। नेताओं की प्रतिष्ठा उनके खास सहायकों के कारण धूमिल हुई है। आज शिष्यों को अपने आचरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा- आप हमारे चेलों के चक्कर में न पड़ें। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *