हरदा में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार:दो युवक बहाने से ले गए, मुख्य आरोपी ने गलत काम किया

हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां का दो साल पहले निधन हो गया था और वह पिता व छोटी बहन के साथ गांव में रहती है। 1 फरवरी को रात करीब आठ बजे वह छोटी बहन के लिए गांव की दुकान से सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही करण और अशोक उसके पास आए और उसे सामान दिलवाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। दोनों युवक नाबालिग को उस गांव ले गए, जहां उन्होंने पानी देने का ठेका लिया था। वहां उन्होंने किशोरी से कहा कि आज रात यहीं रुकना होगा और अगले दिन उसे वापस छोड़ देंगे। डर के कारण किशोरी को रात वहीं रुकना पड़ा। अगले दिन सिवनी ले जाकर रेप किया
अगले दिन (2 फरवरी) वे उसे अपने साथ हरदा लाए और पेड़ीघाट पर पहुंचे। इस दौरान गांव में ही रहने वाला लड्डा उर्फ सालकराम (जो मुख्य आरोपी है) लगातार फोन पर नाबालिग के ठिकाने के बारे में पूछता रहा। इसके बाद सालकराम ने दोनों युवकों को वापस जाने को कहा और नाबालिग को उसके घर छोड़ने की बात कही। हालांकि, सालकराम उसे घर छोड़ने के बजाय अपनी बाइक पर बैठाकर सिवनी मालवा ले गया। रास्ते में एक कच्ची सड़क पर ले जाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकी भी दी, यह कहते हुए कि इससे उसकी बदनामी होगी। रिश्तेदार के यहां छोड़ गया आरोपी
इसके बाद, आरोपी उसे सिवनी मालवा के पास एक गांव में छोड़ गया, जहां पीड़िता की बुआ और गांव की अन्य लड़कियां काम कर रही थीं। पीड़िता ने गांव की एक लड़की को पूरी घटना बताई, जिसने बाद में पीड़िता के दादा को जानकारी दी। महिला थाने में आरोपी करण, अशोक उर्फ लड्डू और लड्डा उर्फ सालकराम के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद अपने पिता के साथ आकर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित इस घटना में सहयोग करने वाले अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *