ब्रदर्स ऐकेडमी के छात्र शिवम ने एनएसईपी भौतिकी ओलंपियाड में देश के टॉप 1% में बनाई जगह रांची | ब्रदर्स ऐकेडमी, रांची के मेधावी छात्र शिवम सिंह ने एनएसईपी-भौतिकी ओलंपियाड में देश के शीर्ष 1% छात्रों में स्थान प्राप्त कर रांची और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। शिवम सिंह डीपीएस, रांची के विद्यार्थी हैं और यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, गहरी वैचारिक समझ और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। एनएसईपी परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन विज्ञान परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसका आयोजन भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ (आईएपीटी) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड की चयन प्रक्रिया का पहला चरण है, जिसमें देशभर से लाखों छात्र भाग लेते हैं। इस उपलब्धि पर ब्रदर्स ऐकेडमी के निदेशक पारस अग्रवाल ने शिवम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, मजबूत कॉन्सेप्ट और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स रांची में दूसरा लकी ड्रॉ, ग्राहकों में दिखा भारी उत्साह रांची | जमशेदपुर की प्रतिष्ठित आभूषण श्रृंखला केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स के रांची स्थित पहले स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर चल रहे रांची इनॉग्यूरल ऑफर के तहत दूसरे चरण का लकी ड्रॉ संपन्न हुआ। स्टोर परिसर में बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे और आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। इस ड्रॉ में ग्राहकों को खरीदारी पर प्राप्त कूपन के माध्यम से भाग लेने का मौका मिला। कंपनी के डायरेक्टर सिद्धार्थ अदेशरा ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही ब्रांड की असली पहचान है। जानकारी दी कि रांची इनॉग्यूरल ऑफर के अंतर्गत अंतिम मेगा लकी ड्रॉ में टाटा सिएरा कार जीतने का अवसर भी ग्राहकों को मिलेगा, जिसके लिए प्रत्येक खरीदारी पर स्वतः एंट्री दी जा रही है। ये हैं दूसरे चरण के विजेता स्कूटर विजेता : पिंकी गुप्ता (कूपन नंबर: केसी/149) गोल्ड कॉइन विजेता : मनोरमा देवी (केसीआर/125), सानिया परवीन (केसीआर/128), नूपुर (केसीआर/144), रेखा गुप्ता (केसीआर/155), आकांक्षा मकेन (केसीआर/180), नेहा कुमारी (केसीआर/182) और पिंकी साहू (केसीआर/196) रांची | बैंक ऑफ इंडिया ने एनपीए खाताधारकों के लिए ‘समझौता स्प्रिंग फेस्ट’ का आयोजन किया है। यह अभियान 09 से 12 फरवरी 2026 तक चलेगा। बैंक ने उन ग्राहकों को यह मौका दिया है जो व्यवसाय, चिकित्सा या अन्य वास्तविक कारणों से समय पर ऋण नहीं चुका पाए हैं। इस दौरान वे अपने एनपीए खाते को एकमुश्त समझौता कर तुरंत बंद करवा सकते हैं। बैंक ने ऐसे सभी खाताधारकों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी शाखा में जाकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित वसूली प्रबंधकों से संपर्क किया जा सकता है।


