उज्जैन में फ्रिज में शार्ट सर्किट से धमाका:योगेश्वरी टेकरी पर मकानों में लगी आग, 2 घर का सामान खाक, लाखों का नुकसान

उज्जैन में एक फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे योगेश्वरी टेकरी क्षेत्र स्थित एक मकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग से दो मकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। जबकि आसपास के तीन अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय घरों में कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने धुआं और आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टेकरी पर नहीं पहुंच पाई दमकलें, बिछाए पाइप योगेश्वरी टेकरी ऊंचाई पर स्थित होने के कारण दमकल की गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाईं। दमकल कर्मियों ने नीचे से पाइप बिछाकर पानी पहुंचाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक चार मकान पूरी तरह जल चुके थे। आग से सबसे अधिक नुकसान गोरेश्वरी तंवर के मकान को हुआ। उन्होंने बताया, ‘मेरा पूरा घर जल गया है, कुछ भी नहीं बचा। फ्रिज ब्लास्ट हो गया था, हमें पता ही नहीं चला क्योंकि हम घर पर नहीं थे। तीन-चार घरों में आग लग गई, मेरा घर पूरी तरह जल चुका है।’ घर में रखे सोफा, फ्रिज, कपड़े खाक पड़ोस में रहने वाली नर्मदा कुमावत ने बताया कि घर का सारा सामान, टीवी, फ्रिज, सोफा और कपड़े जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि घर में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सीमा ललावत का घर भी आग की चपेट में आया है। उन्होंने बताया कि मैं काम पर गई थीं, तभी उनके पति का फोन आया कि पड़ोस में आग लग गई। लौटीं तो सारा सामान जल चुका था। CSP ने हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट की बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी। देखें तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *