श्योपुर जिला अभिभाषक संघ चुनाव:ओमप्रकाश गुप्ता बने अध्यक्ष, 71 वोटों से जीते; राकेश जाट उपाध्यक्ष, शरद जैन सचिव बने

श्योपुर जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए सोमवार को हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और परिणाम आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। त्रिकोणीय मुकाबले में बाजी मार ले गए गुप्ता अध्यक्ष पद के लिए मैदान में तीन उम्मीदवार थे, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से ओमप्रकाश गुप्ता और राकेश कुमार शर्मा के बीच रहा। कुल पड़े मतों में से ओमप्रकाश गुप्ता को 162 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार शर्मा को 91 वोटों से संतोष करना पड़ा। तीसरे उम्मीदवार तुलसीराम सुमन को महज 23 वोट मिले। इस तरह 71 वोटों के बड़े अंतर से ओमप्रकाश गुप्ता को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। कांटे की टक्कर में चुने गए उपाध्यक्ष और सचिव उपाध्यक्ष और सचिव पदों के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा रहा। उपाध्यक्ष पद पर राकेश सिंह जाट ने 146 वोट हासिल किए और धर्मसिंह मीणा (129 वोट) को 17 वोटों से हराया। वहीं, सचिव पद के लिए शरद कुमार जैन और अशोक कुमार पाराशर के बीच सीधी टक्कर थी, जिसमें शरद जैन ने 12 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की। शरद को 142 और अशोक को 130 वोट मिले। सहसचिव पद पर रघुराज यादव 124 वोट पाकर विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर हुई सबसे बड़ी जीत इस चुनाव में सबसे एकतरफा मुकाबला कोषाध्यक्ष पद के लिए रहा। दीपक कुमार गोयल ने भारी बहुमत हासिल करते हुए 222 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे रामस्वरूप गुप्ता को सिर्फ 50 वोट ही मिल सके। दीपक ने 172 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी ओपी गुप्ता और उनकी टीम की देखरेख में मतदान सुबह 12 से शाम 4 बजे तक चला, जिसके बाद मतगणना कर नतीजे जारी किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले- अनुशासन और विकास पहली प्राथमिकता जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा “अधिवक्ताओं ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि संघ संगठित रहे और अधिवक्ताओं की हर छोटी-बड़ी समस्या का समय पर समाधान हो। न्यायिक व्यवस्था में अनुशासन और सहयोग हमारी प्राथमिकता रहेगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *