एक्सीलरेटर में फंसी जूते की लेस, सफारी बेकाबू, हादसा:बाइक और फॉर्च्यूनर से टकराई, लखनऊ में एक्सीडेंट से 2 लोगों की हालत नाजुक

लखनऊ में सफारी गाड़ी चलाते समय ड्राइवर के जूते की लेस एक्सीलरेटर में फंस गई। इससे गाड़ी की स्पीड बेकाबू हो गई। वह बाइक और फॉर्च्यूनर से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की है। एक्सीडेंट में दोनों फोरव्हीलर क्षतिग्रस्त हुईं। बाइक सवार और सफारी ड्राइवर के पिता घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में लाकर खड़ा कर दिया गया है। HCL से इकाना की ओर जा रहे थे सोमवार देर शाम शशि कपूर (पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी मौर्य नगर, जानकीपुरम, लखनऊ) अपने परिवार के साथ सफारी गाड़ी (UP 14 BZ 0605) से HCL की ओर से इकाना स्टेडियम जा रहे थे। गाड़ी चलाते समय शशि कपूर के जूते की लेस एक्सीलरेटर में फंस गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित सफारी तेज गति से सड़क पर खड़ी एक मोटरसाइकिल और फॉर्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई। टक्कर से मोटरसाइकिल और फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गईं। मोटरसाइकिल चालक लक्ष्मण (पुत्र सरवन, निवासी लखीमपुर खीरी, हाल पता नीलमथा, सुशांत गोल्फ सिटी) घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई ट्रामा सेंटर भेजा गया। सफारी चालक शशि कपूर के पिता को भी चोटें आई हैं, जिन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने लाकर खड़ा किया गया है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *