CP ने महाशिवरात्रि पर सुरक्षा और यातायात-डायवर्जन का ब्लूप्रिंट परखा:3 जोन की समीक्षा में लंबित विवेचनाओं पर खफा दिखे पुलिस कमिश्नर, अपराधियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

वाराणसी में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने काशी, गोमती और वरुणा जोन में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। राजपत्रित अधिकारीगण के साथ सीएम डैशबोर्ड, लंबित विवेचनाओं, सुगम यातायात व्यवस्था पर मंथन किया। इसके साथ ही जिले में विभिन्न घटनाओं पर सवाल भी उठाए। सबसे पहले तीनों जोन के डीसीपी को सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न पैरामीटर्स पर अद्यतन प्रविष्टियों की शुद्धता, समयबद्ध निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी एसीपी, एडीसीपी और थानाध्यक्षों को गैंगस्टर एक्ट, जघन्य अपराध, एनडीपीएस एक्ट एवं गोवध अधिनियम से संबंधित प्रकरणों में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण की बात कही। हत्या, लूट समेत विभिन्न अपराधों में वांछित आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर बल दिया गया। महाशिवरात्रि के दृष्टिगत शिवालयों पर जिग-जैग बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस एवं महिला पुलिस बल की तैनाती, विस्तृत ब्रीफिंग तथा सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, अवैध पार्किंग व ओवरस्पीडिंग पर कार्यवाही करते हुए ZFD अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील एवं व्यवहारकुशल रहने की बात कही।

सीएम डैशबोर्ड के बताए मानक • मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न श्रेणियों में दर्ज प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा में खामियां मिली, इन्हें बेहतर करने को कहा। • गैंगस्टर एक्ट, जघन्य अपराधों, NDPS, गोवध अधिनियम की लंबित विवेचनाओं के शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी की बात कही। • डैशबोर्ड पर प्रविष्टियों की शुद्धता, समयबद्ध अद्यतन एवं तथ्यात्मक सत्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। • प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश प्रदान किए गए। • शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए गए। • समस्त राजपत्रित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि सीएम डैशबोर्ड के पैरामीटर्स पर साप्ताहिक बैठक आयोजित कर समीक्षा करें । महाशिवरात्रि पर्व के लिए जारी किए निर्देश • महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए समुचित सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। • प्रमुख शिवालयों पर श्रद्धालुओं की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु जिग-जैग बैरिकेडिंग व्यवस्था लागू करने हेतु निर्देशित किया गया । • सभी प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए ताकि भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सके। • महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के दृष्टिगत पर्याप्त महिला पुलिस बल की भी ड्यूटी लगाई जाए, जिससे उन्हें सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध हो सके। • तैनात पुलिस बल को पूर्व में विस्तृत ब्रीफिंग देकर भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं संवेदनशील व्यवहार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । • सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। यातायात को लेकर सख्त दिखे सीपी • सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। • जाम संभावित स्थलों को चिन्हित कर विशेष यातायात प्लान लागू करें, आवागमन बाधित न हो और नागरिकों को सुविधा मिले। • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । • आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक अभियान चलाकर हेलमेट, सीट बेल्ट एवं निर्धारित दिशा में चलने के निर्देश दिए। • अवैध पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, हेलमेट/सीट बेल्ट उल्लंघन, नशे में ड्राइविंग और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। • सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ZFD अभियान सघन रूप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया । • दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *