लखनऊ में विस्फोटक होने की सूचना पर पुलिस का छापा:बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी तलाशी ली, गोदाम सील

लखनऊ के इटौंजा कस्बे में एक गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक होने की सूचना से सोमवार देर रात हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद रही। जांच के बाद पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, इटौंजा कस्बे में जुबैर ट्रेडर्स के नाम से जुबैर का गोदाम है। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गोदाम में बड़ी संख्या में विस्फोटक पदार्थों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रुणवाल, एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर इटौंजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोदाम के आसपास बैरिकेडिंग लगाई गोदाम के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर दी गई, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां न पहुंच सके। सूचना फैलते ही कस्बे और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद गोदाम खुलवाकर बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच शुरू की गई। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गोदाम में विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। इसके अलावा गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण भी किया गया था। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है। मंगलवार को पुलिस टीम दोबारा जांच करेगी, जिसके बाद साक्ष्यों के आधार पर गोदाम मालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *