लोहरदगा|जेएमएस स्कूल के द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान 3 फरवरी को स्कूली बच्चों को ओडिशा राज्य के पूरी व भुवनेश्वर जिला घूमने ले जाया गया। वहीं बताया गया कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव कराना था। यात्रा के दौरान बच्चों को नंदनकानन चिड़ियाघर, जगन्नाथ मंदिर, बेदी हनुमान मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर और पूरी के समुद्री तट का भी भ्रमण कराया गया। यात्रा के दौरान बच्चों ने खूब आनंद लिया।


