कुशवाहा विचार मंच का मिलन समारोह

बोकारो | चास स्थित नवीन कोऑपरेटिव में कुशवाहा विचार मंच द्वारा वन भोज सह मिलन समारोह किया गया। इसमें स्वर्गीय जगदेव बाबू के चित्र में माल्यार्पण कर शुरूआत की गई। इसकी अध्यक्षता आरके सिंह व संचालन के मेहता ने किया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने जगदेव बाबू व स्वर्गीय अकलू राम महतो के आदर्श पर चलते हुए समाज को मजबूत करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि बोकारो विस पूर्व प्रत्याशी राजेश महतो शामिल हुए। मौके पर एसएन सिंह, नरेंद्र कुमार, राजेश आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *