एनर्जी सेक्टर के लिए घरेलू तेल-गैस उत्पादन बढ़ाएं

बोकारो | वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। भारत अपनी लगभग 90 प्रतिशत तेल और गैस जरूरतें आयात से पूरी करता है। ऐसे में घरेलू उत्पादन बढ़ाना बेहद आवश्यक है। कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता तेल और गैस बाजार है और अगले 20 वर्षों तक इसकी मांग बढ़ती रहेगी। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए देश के पास मौजूद करीब 300 अरब बैरल तेल और गैस के बराबर संसाधनों की संभावनाओं का उपयोग करना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *