सभी कोषांग से समन्वय कर कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करें

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नगर पालिका निर्वाचन 2026 को लेकर जिले में निर्वाचन तैयारियों चरम पर है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीईओ सह डीसी ने सभी कोषांगों को निर्वाचन से संबंधित दायित्वों का सही, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी कोषांग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समग्र कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करें। मतपेटियों की आपात मरम्मति के लिए चास नगर निगम क्षेत्र के लिए 04 टीम, फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के लिए दो टीम गठित करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण कोषांग को द्वितीय चरण के प्रशिक्षण की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया, जो आगामी 13 फरवरी से प्रारंभ होगा। सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद को सामाग्री कोषांग को 10 फरवरी तक मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *