जी राम जी पर श्रमिकों से सीधा संवाद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पामगढ़ मंडल के ग्राम कुटराबोर में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला जशपुर के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने शिरकत की। उन्होंने श्रमिक भाइयों से सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार सृजन, कृषि विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की। सुल्तानिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि ‘चौपाल’ के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘विकसित भारत’ का संकल्प जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि गांव, किसान और श्रमिक राष्ट्र निर्माण की इस पवित्र यात्रा में पूर्ण रूप से तत्पर हैं। यह अभियान ग्रामीणों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष व्यास वर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष पटेल, सुरेंद्र कश्यप, महावीर पटेल, नारायण पाटले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, न.प. सभापति अमित कुमार, पार्षद नेहा अग्रवाल, सुभाष ओग्रे, जिला सोशल मीडिया संयोजक गौरव तिवारी, मनोज घोष, गोलू वर्मा, महिला मोर्चा की नीमा तिवारी, ऋषभ नाथ योगी, विकास कौशिक, शुभेंदु तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *