भास्कर न्यूज | जालंधर सीआईए स्टाफ (देहात) की टीम ने 150 ग्राम हेरोइन के साथ हीरा वासी गांव झब्बाल (तरनतारन) को गिरफ्तार किया है। हीरा को 2 दिन के रिमांड पर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में हीरा ने माना कि वह शादीशुदा है और लेबर का काम करता था। एक महीने पहले उसकी दोस्ती एक तस्कर से हुई थी। पहली बार 50 ग्राम हेरोइन की डिलवरी दी तो उसे 10 हजार मिले थे और इस बार तीस हजार मिलने थे। वह पैसे के लालच में फंस कर कोरियर बन गया। थाना करतारपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी ने बताया कि इंचार्ज पुष्पबाली को सूचना मिली थी कि करतारपुर एरिया में एक आरोपी हेरोइन की सप्लाई देने आ रहा है। पुलिस ने उसे ट्रेप लगाकर पकड़ लिया। आरोपी तरनतारन से बस से आया था। पुलिस आरोपी से गहराई से पूछताछ कर रही है।न


