भास्कर न्यूज | जालंधर निगम ने बकाया वसूली को लेकर अपना रुख सख्त कर लिया है। निगम ने ईडीसी (एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज) शुल्क जमा नहीं करने वाले 120 कॉलोनाइजरों को अंतिम नोटिस जारी किया है। इन कॉलोनाइजरों पर लगभग 70 करोड़ रुपया बकाया है। निगम ने नोटिस स्पष्ट लिखा है कि यदि सात दिन में बकाया राशि जमा नहीं कराया, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मालूम हो कि इन कॉलोनाइजरों ने साल 2018 की पॉलिसी में कॉलोनियों को रेगुलर (नियमित) तो करवा लिया था, लेकिन इसके बदले में लिया जाने वाला विकास शुल्क (ईडीसी) निगम के पास जमा नहीं कराया। लंबे समय से लटके इस फंड के कारण निगम के विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है। कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा िकइस बार निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि केवल नोटिस तक सीमित नहीं रहा जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


