हाईवे पर अवैध डीजल के कारोबार पर पुलिस प्रशासन ने एक जॉइंट कार्रवाई को अंजाम देकर एक डीजल टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल निकालते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कियाहै पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से डीजल और डीज़ल निकलने के इक्विपमेंट जप्त किये है। मामला भीलवाड़ा में मांडलगढ़ थाना क्षैत्र का है । प्रोबेशनर आईपीएस जतिन जैन ने बताया कि जिला कलेक्टर जसमीत संधू और एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा में अवैध गतितिविधियों गतितिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाइयों का अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे चित्तौड़ रोड पर होटल हाईवे किंग के पास बने एक बाड़े में अवैध रूप से डीजल टैंकर से डीजल निकला जा रहा है। इस सूचना पर वहां रेड डाली, मौके पर एक टैंकर से डीजल निकाला जा रहा था । पुलिस में टैंकर ड्राइवर सहित 6 लोगों को मोके से डीटेन करते हुए 14000 लीटर डीजल से भरे टैंकर, 15 ड्रम और डीजल निकालने के लिए काम में ले जा रहे कहीं इक्विपमेंट जप्त किये है
जैन ने बताया कि इस ढाबे पर पिछले लंबे समय से अवैध रूप से टैंकरों से डीजल निकाला जा रहा था। होटल मालिक ने होटल के पीछे एक बाड़ा बना रखा था, यहां से निकलने वाले डीजल टैंकर को पीछे बाड़े में खड़ा करते थे और ड्राम में डीजल को निकाला जाता था । इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में टैंकर ड्राइवर विनोद पिता जगदीश बैरागी निवासी, कोटा माधु सिंह पिता गेमर सिंह राजपूत निवासी उदयपुर, मानसिंह पिता गोपाल सिंह राजपूत निवासी उदयपुर, विनोद पिता राम सिंह निवासी उदयपुर ,भारत पिता बलवंत निवासी कांकरोली को गिरफ्तार किया है ये थे टीम में शामिल कार्रवाई के दौरान गठीत टीम में एएसआई राम सिंह मीणा, फूलचंद, कांस्टेबल सुरेंद्र, दीपक, जसबीर सहित मांडलगढ़ थाने का स्टाफ मौजूद रहा।


