नागौर में सुबह-शाम बदल रहा मौसम:न्यूनतम तापमान बढ़ा, तड़के छूट रही धूजणी

नागौर में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने‌ को मिल रहा है। आसमान साफ होने के चलते दिन में गर्मी और सुबह तड़के अच्छी-खासी ठंड का अहसास हो रहा है। आज सुबह ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। सर्द हवाओं के चलते बीती रात और आज अलसुबह का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिनभर धूप खिलने से ठंड का असर कमजोर रहा। बादलवाही नहीं होने से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर बना हुआ है। गुरुवार शाम होते-होते ठंडी हवाएं चलने लगीं। शुक्रवार अलसुबह फिर सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले सप्ताह बादलवाही बढ़ने की संभावना है। नागौर एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन के अनुसार शुक्रवार अलसुबह का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और गुरुवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में आसमान साफ रहने से धूप खिलती है तो तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगले 5 दिन तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। फिलहाल दिन और रात के तापमान करीब 18 डिग्री का अंतर बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *