भरतपुर जिले के रुदावल थाना इलाके में कुछ मनचलों को नाबालिग से छेड़छाड़ के रोका तो, मनचलों के परिजनों ने नाबालिग के परिजनों को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। नाबालिग जब पशुओं को चारा देने पशुओं के बाड़े पर जा रही थी तो, उस पर तीन लोगों ने फब्तियां कसी थी। जिसके बाद नाबालिग रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बारे में बताया। जिसके बाद नाबालिग के पिता मनचलों के घर गए और उनसे कहासुनी की। नाबालिग के पिता ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि, 13 फरवरी की शाम करीब 5 बजे मेरे घर रिश्तेदार आये हुए थे। कुछ देर बाद वह चले गए। रिश्तेदारों के जाने के बाद मेरी 17 साल की नाबालिग बेटी पशुओं को चारा देने के लिए पशुओं के बाड़े पर जा रही थी। तभी रास्ते में मोनू, राजीव और बंटी मेरी बेटी पर फब्तियां कसने लगे। मेरी बेटी रोते हुए घर आई। उसने सभी परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद नाबालिग का पिता उन लोगों के घर पहुंचा। जिसके बाद वह छेड़छाड़ करने वाले लोगों से कहासुनी करके अपने घर आ गया। कुछ देर बाद सुभाष, दीवान, बंटी, पिंटू, राजीव, मोनू, उर्मिला, ओमकुमारी, राधा हाथों में लाठी डंडे लेकर नाबालिग के घर पहुंचे। वह गालियां देते हुए नाबालिग के घर में घुस गए और, बिना कुछ कहे नाबालिग और उसके पिता पर हमला कर दिया। जब नाबालिग के चाचा ने चीख पुकार सुनी तो वह अपने घर से निकल कर नाबालिग के घर पहुंचे। सभी लोगों ने नाबालिग के चाचा को भी लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जाते समय सभी हमलावर धमकी दे गए की इस बार तुम्हें छोड़ रहे अगली बार ऐसी गलती की तो, तुम्हें जान से मार देंगे। घटना में नाबालिग, उसके पिता और चाचा के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर


