सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं कल से:राजस्थान और गुजरात में 2.70 लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे, बोर्ड ने 750 सेंटर बनाए

सीबीएसई की वर्ष 2025 की 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई अजमेर रीजन में परीक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजस्थान व गुजरात के 2 लाख 70 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठेंगे। सीबीएसई द्वारा 750 केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी। सीबीएसई अजमेर रीजन के रीजनल ऑफिसर श्याम कपूर ने बताया कि 10वीं में 1 लाख 40 हजार और 12वीं में 1 लाख 30 हजार स्टूडेंट्स हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। सीबीएसई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट्स को सुबह 10 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएगी। 1:30 बजे तक पेपर होगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस अनुमत नहीं होंगे। प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड अजमेर में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र प्रदान कर दिए हैं। इन प्रवेश पत्रों पर स्टूडेंट की फोटो के साथ ही उसका नाम व अन्य विवरण है। साथ ही परीक्षार्थी किस विषय की परीक्षा देगा और उन विषयों की परीक्षा कब कब है, इसका टाइम टेबल भी दिया गया है। क्यूआर कोड भी बना है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी की फोटो और विषय का मिलान आवश्यक है। ये ले जा सकेंगे स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र पर बॉल पेन, पेंसिल, इरेजर, स्कैल, शार्पनर, ज्योमेट्री इंस्ट्रूमेंट, कलर, ब्रश, एडमिट कार्ड तथा स्कूल का आईडी कार्ड ले जा सकेंगे। नियमित स्टूडेंट्स को स्कूल यूनिफॉर्म में पहुंचना होगा। स्वयंपाठी छात्रों को हल्के कपड़े पहन कर आने की अनुमति होगी। वायरल वीडियो पर यकीन न करें सीबीएसई ने स्टूडेंट्स को हिदायत दी है कि परीक्षा के दौरान सोशल साइट पर प्रसारित किसी फेक वीडियो पर भरोसा नहीं करें। न ही इस वीडियो को प्रसारित किया जाए। यदि फेक वीडियो को प्रसारित किया गया तो संबंधित के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा संबंधी सूचनाओं के लिए सीबीएसई की सूचना को ही अधिकृत माना जाए। पढें ये खबर भी… CBSE 10वीं-12वीं एग्जाम का टाइम टेबल घोषित:15 फरवरी से होंगे शुरू, 44 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। इसमें करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। पहली बार डेट शीट परीक्षा शुरू होने से करीब 86 दिन पहले जारी की गई है। साथ ही परीक्षा-2024 की डेट शीट जारी करने की तिथि से तुलना करें तो एग्जाम-2025 के लिए डेट शीट 23 दिन पहले जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *