जयपुर | राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने राज्य कार्मिकों की वेतन से एचआरए और सीसीए की वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव और वित्त सचिव को ज्ञापन सौंपकर यह मुद्दा उठाया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा कि कई कार्मिकों का स्थानांतरण विद्यमान नियमों के विपरीत किया जाता है, और जब कार्मिक न्यायालय में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हैं, तो न्यायालय द्वारा उस स्थानांतरण पर रोक लगाई जाती है या स्थानांतरण निरस्त किया जाता है। इससे प्रभावित कार्मिक को पुनः उसी पद पर कार्य ग्रहण करने का आदेश दिया जाता है, लेकिन इस बीच अन्य कार्मिक उस पद पर कार्यग्रहण कर लेते हैं।


