जयपुर | रीप-2026 के तहत बीई/बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इस वर्ष भी जेईई (मेन्स) परीक्षा के स्कोर को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। रीप-2026 के संयोजक एवं सीईजी के निदेशक डॉ. अविनाश पंवार ने बताया कि जेईई (मेन्स) में 20 परसेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रथम प्राथमिकता मिलेगी, जबकि 12वीं विज्ञान उत्तीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी जेईई (मेन्स) की आगामी परीक्षा अवश्य दें, ताकि प्रथम प्राथमिकता का लाभ लेकर वे अच्छी कॉलेज में मनपसंद ब्रांच प्राप्त कर सकें।


