42वीं पुष्कर कावड़ पदयात्रा आज होगी रवाना

जयपुर | श्री नरवर आश्रम सेवा समिति श्री खोले के हनुमानजी मंदिर से 42वीं पुष्कर कावड़ पदयात्रा मंगलवार को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी। श्रीराम आश्रम पुष्कर में शाम को भक्ति संगीत एवं भोजन प्रसादी के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि कावड़िये हनुमान रथ व रामरथ लेकर बुधवार सुबह 10 बजे गऊघाट पर पुष्करराज की पूजा करेंगे। आरती के बाद ब्रह्माजी के दर्शन कर कावड़ पदयात्रा जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी। किशनगढ़ में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को किशनगढ़ के खांडाल छात्रावास से अन्नपूर्णा कुमावत मैरिज गार्डन अजमेर रोड, दूदू होते हुए 13 फरवरी को अन्नपूर्णा कुमावत मैरिज गार्डन में विश्राम करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *