भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में मौसम ने धीरे-धीरे करवट लेनी शुरू कर दी है। सोमवार को अधिकतम पारा 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में इस बढ़ोतरी से सुबह और रात की ठंड में कुछ कमी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों तक न्यूनतम पारा 7 से 9 डिग्री और अधिकतम 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे मगर बारिश के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य और सुखद बना रहेगा।


