कच्चे मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत:घर के बाहर लड़ते मवेशी दीवार से टकराए, मलबे में दबने से गई जान

हरदा के खेड़ी महमूदाबाद में गुरुवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना रात 10 बजे की है। जब किसान अपने माता-पिता के साथ खाना खा रहा था। तब घर के बाद खेत में मवेशी लड़ रहे थे। लड़ाई के दौरान वो दीवार से टकराए। टक्कर से दीवार भरभराकर गिर गई और किसान मलबे में दब गया। घटना के बाद परिजन उसे अस्पातल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें, इस हादसे में 28 वर्षीय मजदूर राजेश कोरकू की मौत हुई है। राजेश मूल रूप से खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम दगडकोट का रहने वाला था और पिछले 12 सालों से अपने माता-पिता के साथ नहलाखेड़ा रोड स्थित राजेंद्र पंवार के खेत में मजदूरी कर रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *