सागर में 33 मंडलों के लिए रायशुमारी हुई:मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम लिखकर निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए

बीजेपी के संगठन पर्व के तहत बूथ समितियों के गठन के बाद मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके लिए सागर में बुधवार को धर्माश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र बिल्थरे, चुनाव सह अधिकारी डॉ. विनोद पंथी, डॉ. वीरेन्द्र पाठक की उपस्थिति में रायशुमारी की गई। रायशुमारी के लिए आपेक्षित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए कम से कम एक और अधिकतम तीन नाम (स्वयं के अलावा) लिखकर निर्वाचन अधिकारियों को सौंपे। सागर, देवरी, बंडा, नरयावली, बीना, सुरखी विधानसभा के 33 मंडलों (नवीन मंडल सहित) के लिए रायशुमारी अनुशासनात्मक रूप से संपन्न कराई गई। रायशुमारी के पहले पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों की सामूहिक बैठक हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, निर्वाचन अधिकारी सीमा सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र बिल्थरे ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी। निर्वाचन संबंधी सभी नियमों व संगठनात्मक आचार संहिता का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का आग्रह किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि रायशुमारी के मंडल में निवारत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *