महंगाई राहत भुगतान को लेकर पेंशनरों का ज्ञापन कल

बैतूल| पेंशन संरक्षण एवं भुगतान गारंटी और केंद्र शासन के अनुरूप देय तिथि से महंगाई राहत के भुगतान की मांग को लेकर पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला शाखा 11 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। यह ज्ञापन महाप्रबंधक बैतूल के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के अध्यक्ष रेवाराम वराठे ने कहा कि पेंशनर्स के हितों की सुरक्षा और समय पर देय भुगतान सुनिश्चित कराना संगठन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी साथियों की उपस्थिति आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *