राजगढ़| शहर के जयस्तंभ चौक पर नगरपालिका द्वारा स्थापित झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और सुंदर इलेक्ट्रॉनिक फव्वारे अस्थायी दुकानों के बीच घिर गए हैं। प्रतिमा परिसर के चारों ओर सब्जी व अन्य दुकानदारों ने पन्नी–तिरपाल की दुकानें लगा रखी हैं, जिससे यह स्थल पूरी तरह दबा रहता है। इस कारण प्रतिमा और फव्वारे आम नागरिकों को स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। दुकानों की घेराबंदी के चलते प्रतिमा की नियमित सफाई और रखरखाव भी नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर प्रतिमा की गरिमा और सौंदर्य बनाए रखा जाए। -सुरेश बाथम की रिपोर्ट


