रांची से ऋषिकेश तक नई रेल सेवा शुरू की जाए:राज्यपाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, यात्रियों को आवागमन में हो रही कठिनाई

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को रांची से ऋषिकेश (लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, अयोध्याधाम, बरेली एवं हरिद्वार होते हुए) नई रेल सेवा प्रारंभ करने के संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। राज्यपाल को इस विषय में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसका उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा आवश्यक विषय बताया।राज्यपाल ने पत्र में कहा है कि रांची से उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरों लखनऊ, अयोध्या, बरेली, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा की अत्यंत आवश्यकता है। अभी यात्रियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इधर, रांची से कोयंबटूर के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने की मांग दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने धनबाद-कोयंबटूर प्रस्तावित अमृत भारत ट्रेन के रूट में परिवर्तन के लिए माननीय रेल मंत्री से मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिख कर आग्रह किया कि इस प्रस्तावित ट्रेन को बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची एवं राउरकेला होते हुए चलाया जाए। इससे बोकारो के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों, रांची के छात्रों तथा इलाज के लिए दक्षिण भारत जाने वाले मरीजों को कोयंबटूर तक यात्रा में बड़ी सुविधा होगी। मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आज शाम तक पहुंचेगी राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20840) का मार्ग बदल दिया गया है। तीन घंटे से ये ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन पर खड़ी है, क्योंकि साहिबाबाद में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। रेलवे के सूत्रों ने बताया है कि अब यह ट्रेन मंगलवार शाम को ही रांची पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *