अदालत में पेश न होने पर 9 लोगों के खिलाफ केस

अमृतसर| अजनाला पुलिस ने एक पुराने आपराधिक मामले में अदालत में पेश न होने पर भगौड़ा घोषित 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजनाला थाने में 30 जनवरी 2021 को धारीवाल कलेर गांव निवासी मनप्रीत सिंह, अगियापाल सिंह, राजिंदर सिंह, जितेंद्र सिंह उर्फ चन्न, चन्नी, करमजीत सिंह, सुखजिंदर कौर पत्नी मनप्रीत सिंह, सिचनप्रीत कौर पत्नी अगियापाल सिंह और सुखचैन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण उन्हें अदालत की ओर से पीओ घोषित किया गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने अदालत में पेश होना जरूरी नहीं समझा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *