जीवन की सफलता और असफलता पर चर्चा की

डौंडी | नगर के हाई स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जूनियर छात्रों ने अपने वरिष्ठों को विदाई दी और उनके आगामी परीक्षा एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में जीवन के महत्वपूर्ण पाठ, स्कूल में अनुशासन, संस्कार, शिक्षा का महत्व, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान, जीवन में सफलता और असफलता के महत्व पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने परीक्षा की तैयारी और जीवन में सीखने की कला के बारे में मार्गदर्शन दिया। 10वीं के छात्रों ने अपने स्कूल जीवन के अनुभवों को साझा किया और विद्यालय की यादों को यादगार बनाया। विदाई समारोह में अनिता मिश्रा, दिपाली, एसआर यादव, एचके लेनपांडे, नेमीचंद, ममता, रानू, तोमिन, दिनेश्वरी, कविता प्रधान, भुनेश्वरी, निधि सोनी, टेश्वरी, निशा, शालिनी, अंजलि, मधु, निगम उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *