गोरखपुर में टेड्डी डे को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई अपने पार्टनर को यूनिक टेड्डी दकर खुश करना चाहता है। ऐसे में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग LED लाईट वाले टेड्डी गिफ्ट हैंपर है। यह सर्विस देने वाले अभिषेक मिश्रा ने बताया- इस तरह हैंपर के लिए प्री- बुकिंग शुरू हो गई थी। इसके अलावा ट्रांसपैरेंट टेड्डी हैंपर, बास्केट टेड्डी, कोरियन पेपर टेड्डी बुके भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये सब 300 रुपए से शुरू है। पिछले एक हफ्ते के अंदर मैंने लगभग 50 ऑर्डर कम्प्लीट किया है। ऑर्डर मिलना अभी जारी भी है। टेड्डी डे है तो लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटें बढ़ाती शोभा
अभिषेक मिश्रा ने बताया कि LED टेड्डी हैंपर बॉक्स में पार्टनर की पसंद की चीजों के साथ प्यारा सा टेड्डी होता है, सभी सामानों को खुबसूरती से सजा कर रखा जाता है। इस बॉक्स को खास बनाता है इसमें लगा LED लाइट, जिसकी वजह से बॉक्स खुलते ही रंग बिरंगी रोशनी ध्यान खींचता है। टेड्डी कप का डिमांड भी ज्यादा इसी तरह टेड्डी कप का भी डिमांड ज्यादा देखा जा रहा है। यह बजट फ्रेंडली भी होता है और यूनिक भी। इसके लिए एक कप में चॉकलेट या फ्लॉवर रखकर उसके ऊपर टेड्डी बियर को सजा दिया जाता है। कोरियन पेपर टेड्डी बुके करता अट्रैक्ट
अभिषेक ने बताया- आजकल के युवा कोरियन पेपर टेड्डी बुके काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह सबसे अलग पीस है। इसे लोग अपनी पसंद की कलर के पेपर और टेड्डी के साइज के साथ कस्टमाइज्ड करवाते हैं। इसे कैरी करना भी आसान होता है। ट्रांसपैरेंट बैलून टेड्डी हैंपर का जलवा इसी तरह आजकल ट्रांसपैरेंट बैलून टेड्डी हैंपर भी काफी ज्यादा ट्रेंडिंग है। इसमें ट्रांसपैरेंट बैलून के अंदर टेड्डी लगा होता है। साथ ही इसमें लगी LED लाइट की रोशनी इसकी शोभा बढ़ाते हैं। बास्केट टेड्डी हैंपर है स्पेशल
बास्केट टेड्डी हैंपर भी लोगों को काफी ज्यादा अट्रैक्ट कर रहे हैं। इसमें एक स्पेशल बास्केट में टेड्डी के साथ पसंद की चीजें रखवा कर कस्टमाइज्ड करवाते हैं। यह देखने बेहद ही यूनिक होता है। कपल टेड्डी ज्यादा पसंद किया जा रहा अर्चीज गिफ्ट शॉप के ओनर मनीष श्रीवास्तव ने बताया- सबसे ज्यादा लोग रेड कलर की टेड्डी बियर को खरीद कर ले जा रहे हैं। उसमें भी कपल टेड्डी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। छोटा- बड़ा हर साइज का टेड्डी पसंद किया जा रहा है। टेड्डी बियर और उनके रेट ट्रांसपैरेंट LED टेड्डी हैंपर- 450-750 रुपए बास्केट टेड्डी हैंपर- 450-1000 रुपए कप विद टेड्डी – 300-700 रुपए LED लाइट टेड्डी हैंपर बॉक्स -1500 रुपए से शुरू कोरियन पेपर टेड्डी बुके- 900 रुपए से शुरू बास्केट टेड्डी हैंपर- 400 रुपए से शुरू सिंगल टेड्डी- 399 रुपए से शुरू कपल टेड्डी- 599 रुपए से शुरू


