स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील प्रशिक्षण , मोबाइल एप से होगी सफाई की निगरानी

जिला पंचायत सभागार में स्वच्छता साथी ‘वॉश ऑन व्हील’ नवाचार कार्यक्रम का प्रशिक्षण मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने की। प्रशिक्षण में स्वच्छता साथियों को वॉश ऑन व्हील सेवा की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नवपंजीकृत स्वच्छता साथियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया। सीईओ डॉ. गढ़पाले ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संस्थागत शौचालयों में वॉश ऑन व्हील सेवा के माध्यम से नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण सत्र में जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन महेश सौराष्ट्रीय ने स्वच्छता साथियों को मोबाइल एप का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि शौचालय सफाई से संबंधित मांग मोबाइल एप के माध्यम से आवंटित की जाएगी तथा की गई सफाई की प्रविष्टि भी एप पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण में स्वच्छता किट के उपयोग और प्रभावी सफाई प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *