धौलपुर में जैन आचार्य का भव्य स्वागत:21 शिष्यों के साथ आचार्य वसुनंदी का मंगल प्रवेश, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

मध्य प्रदेश के मुरैना से पद विहार करते हुए दिगंबर जैन परंपरा के प्रसिद्ध संत अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य वसुनंदी महाराज का धौलपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य अपने 21 शिष्यों के साथ धर्मनगरी धौलपुर पहुंचे, जहां मध्य प्रदेश बॉर्डर से बैंड बाजा के साथ उन्हें पद बिहार करते हुए धौलपुर लाया गया। जैन समाज ने चंबल पुल पर आचार्य का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने के बाद गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा को श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक ले जाया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुरुदेव की आरती उतारी और पाद प्रक्षालन कर धर्म लाभ प्राप्त किया। धौलपुर जैन समाज के अध्यक्ष धनेश जैन ने बताया कि जैन मंदिर में आचार्य का मंगल प्रवचन होगा। कार्यक्रम में जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। विरोधा ग्राम पंचायत मनियां पूज्य गुरुदेव की जन्मस्थली है। पूज्य गुरुदेव की जन्मस्थली विरोधा ग्राम में भव्य सिंह द्वार का निर्माण समाज द्वारा कराया गया है। आचार्य के मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *