फिर एक दिन बाद ही चली ठंडी हवा:रात के समय सर्दी हुई कम, आज सुबह फिर हवा चलने से बढ़ी गलन

टोंक जिले में एक बार फिर एक दिन बाद ही मौसम बदल गया। गर्मी का असर 24 घंटे में ही कम हो गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार सुबह सर्दी का असर फिर बढ़ गया। सुबह के समय ठंडी हवा चला। इसके चलते लोगों ने फिर से एक दिन बाद ही ज्यादा उनी कपड़े पहने। हालांकि गुरुवार रात को अन्य दिनों के मुकाबले सर्दी का अहसास कम हुआ। ऐसे में न्यूनतम तापमान एक ही रात में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। आज सुबह से ही धूप तो निकली, लेकिन ठंडी हवा चलने से लोगों को उनी कपड़े पहनने पड़े। ठंडी हवा चलने से तापमान में भी बदलाव देखने को मिला हैं । ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को एक डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि बीती रात सर्दी का असर कम रहने से न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 15 डिग्री पहुंच गया। ज्ञात रहे कि जिले में इस साल सर्दी को मौसम को लेकर काफी उतार चढ़ाव रहा है। करीब तीन माह से सर्दी का मौसम बना हुआ है । इसमें करीब 25 दिन पहले तक 15-20 दिन तक कोहरा भी छाया था। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई थी। इस बीच कई जगह मावठ भी हुई। इससे फसलों को काफी फायदा मिला था। उसके बाद बीते चार दिन से सर्दी का असर कम हुआ और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इससे गर्मी का अहसास होने लगा। दिन के समय तो लोगों को तेज गर्मी का अहसास होने लगा। इसी बीच मंगलवार रात से ठंडी हवा चलने लगी और ठंड बढ़ गई। बुधवार सुबह भी ठंडी हवा चली। इसके चलते एक बार फिर लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास ज्यादा हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस रह गया, लेकिन 24 घंटे में ही शुक्रवार को ठंडी हवा चलने से एक बार फिर मौसम बदल गया। सर्दी का अहसास ज्यादा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *