रेगिस्तानी बाड़मेर में बीते 5 दिनों से बढ़ रहा था न्यूनतम तापमान शुक्रवार को मामूली गिरकर 14.6 डिग्री पहुंच गया है। लेकिन सर्दी गायब होती नजर आ रही है। दिन के बाद रात में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री से पार चल रहा है। अब रात व सुबह के समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है। दिन के समय लोगों ने ऊनी कपड़े पहनने छोड़ दिए हे। मौसम विभाग ने तापमान में स्थिर रहने के साथ सर्दी का असर कम रहने की संभावना जताई है। दरअसल, जिले में फरवरी माह लगने के बाद से मौसम साफ है। तेज धूप खिलने से लगातार दिन का तापमान 30 डिग्री से पार चल रहा है। सर्दी गायब होने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ा दिया है। दिन के समय में ऑफिसों और घरों में कम स्पीड पंखे शुरू हो गए है। बीते कुछ दिनों से रात में भी सर्दी का असर कम होने से ऊनी कपड़ों में गर्मी लगने लगी है। इससे लोग दिन के बाद रात में भी ऊनी कपड़े पहनने हुए नजर नहीं आ रहे है। शुक्रवार को सुबह के समय हल्की ठंड का असर देखने को मिला। लेकिन तेज धूप खिलने के साथ गर्मी का असर भी कम होने लगा। इक्का-दुक्का ऊनी कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने भी तेज धूप खिलने के साथ ही खोलते नजर आए। गुरुवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। 5 दिन तक रात का तापमान बढ़ने के बाद गिरा तापमान 9 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था। जो दिन-ब-दिन बढ़कर 13 फरवरी तक बढ़कर 15.4 डिग्री तक पहुंच गया। 5 दिनों में करीब 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन अधिकतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन तापमान 32 डिग्री से पार ही रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 33.5 डिग्री तक पहुंच गया है। 5 दिन तक न्यूनतम तापमान बढ़ने के बाद गिरा पारा


