लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के पसिन ढकवा गांव में देसी शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों और किसानों ने दिन-रात धरना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ठेका हटाने की मांग को लेकर धरना दिया। सोमवार से शुरू हुए प्रदर्शन में हाल ही में मारे गए संतराम रावत के परिजन भी शामिल हुए। सबने दोषियों पर कार्रवाई और शराब ठेका तत्काल बंद करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिनों पहले संतराम रावत की हत्या शराब ठेके के पास ही कर दी गई थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल है। लोगों का आरोप है कि यह शराब का ठेका अपराध और असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा शराब बिक्री के लिए निर्धारित समय का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। दिन हो या रात, किसी भी समय शराब उपलब्ध रहती है। इससे बाहरी असामाजिक तत्व देर रात तक गांव में जमा रहते हैं, जिसके कारण झगड़े, विवाद और उपद्रव की घटनाएं लगातार हो रही हैं। 3 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने 15 दिन का समय मांगा लेकिन नहीं हटे ग्रामीण सोमवार को ग्रामीणों और किसानों ने धरना शुरू किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक ने ग्रामीणों से बातचीत कर ठेका हटाने के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा। हालांकि, मृतक के परिजन और ग्रामीण किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों से बात कर समाधान का आश्वासन दिया और वहां से चले गए। इसके बावजूद किसान यूनियन और ग्रामीण रात भर धरने पर डटे रहे। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश रावत ने एक अन्य मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम रकीबाबाद पंचायत सिकंदरपुर अमोलिया में एक प्राथमिक विद्यालय के बगल में देसी शराब और मीट-मांस की दुकान स्थित है, जहां 24 घंटे शराब बेची जाती है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, छात्राओं और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि नशे में लोग अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे माहौल खराब होता है। ————————- इस वजह से धरना… बाइक में साइकिल टच हुई तो मार डाला : लखनऊ में सड़क किनारे मिला था किसान नेता का शव, ईंट से कूंच डाला सिर लखनऊ में बाइक में साइकिल टच हो जाने के मामूली विवाद में किसान नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शराब के नशे में ईंट और लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या करने की बात कबूली है। (पूरी खबर पढ़िए)


