बालोद| जिले के अंतिम छोर स्थित चिटौद संग्रहण केंद्र और राइस मिलों के पास नेशनल हाईवे पर इन दिनों धान से भरी ट्रकों की लंबी कतारें लग रही हैं। सड़कों पर ट्रक खड़े रहने से हाईवे संकरा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ट्रकों की वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, लेकिन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रशासन को जल्द व्यवस्था सुधारना चाहिए। -दीप सक्सेना, बालोद


