रबी सीजन: लक्ष्य 0 बावजूद 5 ब्लाक में 4 हजार 257 हे. रकबे में धान की खेती

भास्कर न्यूज | बालोद रबी सीजन में जिले के 5 ब्लॉक में अब तक 4 हजार 257 हेक्टेयर रकबे में किसान धान की बुआई कर चुके है। यह स्थिति तब है, जब कृषि विभाग की ओर से दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने का दावा किया जा रहा है। हर साल गर्मी सीजन में धान के लिए शून्य लक्ष्य निर्धारित किया जाता है बावजूद किसान स्वेच्छानुसार धान की खेती कर रहे हैं। बालोद ब्लॉक में 1 हजार 177 हेक्टेयर रकबे में धान की बुआई हो चुकी है। इसी तरह गुरूर ब्लॉक में 980 हेक्टेयर, डौंडी ब्लॉक में 500 हेक्टेयर, डौंडीलोहारा ब्लॉक में 900 हेक्टेयर और गुंडरदेही ब्लॉक में 700 हेक्टेयर रकबे में धान की बुआई हो चुकी है। आगे आंकड़े बढ़ने का अनुमान है। कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चंद्राकर का कहना है कि इस सीजन जिले के अधिकतर किसान धान के बजाय दलहन-तिलहन की खेती कर रहे हैं। जिले के 5 ब्लॉक में 2 हजार 950 हेक्टेयर रकबे में गेहूं बुआई का लक्ष्य तय किया है। जिसके अनुरुप 3 हजार 115 हे. में बुआई हुई है। जो निर्धारित लक्ष्य से 298 हे. ज्यादा है। इसी तरह तिवड़ा, चना सहित अन्य फसल की खेती धान की तुलना में ज्यादा रकबे में किसान कर रहे हैं। लक्ष्य से 1180 हे. कम रकबे में तिवड़ा की खेती जिले में 20 हजार हेक्टेयर रकबे में तिवड़ा बुआई का लक्ष्य तय हुआ है। जिसके अनुरुप 18 हजार 820 हे. में बुआई हुई है। जो निर्धारित लक्ष्य से 1180 हे. कम है। इसी तरह जिले मंे कुल 710 हे. रकबे में मक्का लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 757 हे. में बुआई हुई है। जो निर्धारित लक्ष्य से 47 ज्यादा है। इस सीजन ओवरऑल 7 हजार 330 हेक्टेयर रकबे में अनाज, 41 हजार 950 हे. में दलहन, 2 हजार 750 हे. में राई सरसों, अलसी, कुसुम और 3 हजार 150 हेक्टेयर रकबे में गन्ना, साग भाजी, धनिया बुआई लक्ष्य तय किया गया है। सिर्फ 10 हेक्टेयर में रागी व सांवा लगाने का रखा लक्ष्य कृषि विभाग ने इस बार रबी सीजन में 10 हे. में रागी, सांवा लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके अनुरुप बुआई नहीं होने से लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पाई है। इसी तरह 3 हजार 100 हे. में मटर लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 4 हजार 125 हे. में बुआई हो चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य से 1025 हे. ज्यादा है। 610 हे. में मसूर लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 696 हे. में बुआई हो चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य से 86 हे. ज्यादा है। 310 हे. में मूंग लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 257 हे. में बुआई हो चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य से 53 हे. कम है। 1 हजार 130 हे. में उड़द लगाने का लक्ष्य है। 16 हजार 261 हेक्टेयर रकबे में चना की खेती कृषि विभाग के अनुसार जिले में 16 हजार 700 हे. में चना लगाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 16 हजार 261 हे. में चना की बुआई हुई है। जो निर्धारित लक्ष्य से 439 हे. कम है। आंकड़े अपडेट होकर बढ़ सकते है क्योंकि ब्लॉकवार रिपोर्ट आने की बातें विभागीय अफसर कह रहें है। जिले के 5 ब्लॉक में 55 हजार 210 हे. में अनाज, दलहन, तिलहन सहित अन्य फसल बुआई का लक्ष्य तय हुआ है। जिसके अनुरुप अब तक की स्थिति में 54 हजार 971 हे. में बुआई हो चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य से 239 हे. रकबा कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *